शहडोल:ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

शहडोल। म प्र जन अभियान परिषद्  के तत्वाधान में 11 मार्च 2026 को विकासखंड  सोहागपुर जिला शहडोल के सैक्टर क्रमांक 01  पिपरिया सेक्टर अंतर्गत राधा रानी नर्सिंग कॉलेज निपानिया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन नवांकुर संस्था मां विराटेश्वरी किरण शिक्षा समिति शहडोल द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में  ग्राम / नगर विकास प्रस्फुटन समिति से  बड़ी छतवई बरूका  पटासी बड़खेरा चांपा एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति क्रमांक 01,  02, 03, कुल 08 समिति से सहभागिता की गई साथ ही  नवांकुर सखियों द्वारा प्रशिक्षण में सहभागिता की गई। 

प्रशिक्षण में  जिला समन्वयक  विवेक पांडेय सर के द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवं चरण अतःनवांकुर सखियों सखियां किन आयामों पर कार्य करेंगी इसके अलावा अन्य कई विषयों पर बताया गया विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल द्वारा म. प्र. जन अभियान परिषद् की संरचना, परिकल्पना विषय पर बताया गया 

, एवं नवांकुर संस्था से  विकास गुप्ता के द्वारा प्रस्फुटन समितियों का दस्तावेजीकरण के विषय एवं एनजीओ के गठन एवं प्रबंधन के विषय में जानकारी दी गई।  परामर्श दाता शिवम तिवारी जी के द्वारा स्वैच्छिकता सामूहिकता स्वावलंबन   अतः दस्तावेजी करण के विषय पर बताया गया कार्यक्रम के अंत में समितियों से उपस्थिति प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर समापन किया गया

Post a Comment

और नया पुराने