हरदोई देहात के गुरूगुज्जा गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया
हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था।
शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए उन्हें आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि गांव में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। नेत्र शिविर में डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा जी की प्रशिक्षित टीम के डॉक्टर आकिल इदरीशी, डॉ० हरिपाल मौर्य,डॉ० कपिल मौर्य ने तमाम मरीजों की आंखों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार सलाह व आंखों के ड्रॉप वितरण किए।

एक टिप्पणी भेजें