थाना देवलोंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन के खिलाफ 12.60 लाख के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
शहडोल। शहडोल जिले के थाना देवलोंद पुलिस ने अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस ने कुल 12 लाख 60 हजार रुपये कीमत के वाहन एवं खनिज सामग्री जप्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को थाना देवलोंद पुलिस टीम अपराध विवेचना एवं आरोपी तलाश के दौरान ग्राम बुडवा और सथनी बनास नदी घाट पहुंची, जहां सोन नदी किनारे अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने दो बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे हुए जब्त किए।
इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर समधिन सेहरा मार्ग पर दबिश देकर एक अन्य बिना नंबर आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी से भरा हुआ पकड़ा गया।
तीनों वाहनों के चालक एवं मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 85/26, 86/26 एवं 87/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई एसडीओपी ब्यौहारी मुकेश अविद्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में इन्द्रलाल पुरी, दिनेश शुक्ला, अभिषेक तिवारी, आदित्य सिंह, चित्रांशु शुक्ला एवं राजबिहारी पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق