अनूपपुर:थाना जैतहरी द्वारा रेड कार्यवाही कर 14 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त

थाना जैतहरी द्वारा रेड कार्यवाही कर 14 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त

थाना जैतहरी पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण 

 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नं. 5, जैतहरी में प्रकाश सोनी अपने किराना दुकान के सामने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब विक्रय हेतु रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर प्रकाश सोनी के पास एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी पाई गई। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें बैगपाइपर, गोवा, ऑफिसर चॉइस आदि विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब एवं देशी प्लेन/मसाला शराब कुल 80 पाव (कुल मात्रा 14 लीटर 160 मिलीलीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,264/- है।

आरोपी के पास शराब रखने एवं विक्रय करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, जिससे उसका कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी प्रकाश सोनी (पिता: गुरुदयाल सोनी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 5, जैतहरी) के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार कोरी, आरक्षक नरेंद्र जाट एवं महिला आरक्षक मंजू भट्ट की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने