अनूपपुर:कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्दः साथ भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्दः साथ भगाकर ले जाने वाला आरोपी  गिरफ्तार 

अनूपपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेशम में चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान  के निर्देशन एवं  मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले से थाना सादनगर अंतर्गत फारूख नगर से आरोपी गणेश सारथी निवासी ग्राम सकरा अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

 19 अप्रैल 2026 को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 231/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, आरक्षक दीपक बुन्देला, महिला आरक्षक कुन्ती शर्मा एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले से थाना सादनगर अंतर्तग फारूख नगर में रह रहे आरोपी गणेश सारथी पिता बिहारीलाल सारथी उम्र करीब 20 साल निवासी ग्राम सकरा अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में आरोपी गणेश सारथी को गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा विवेचना में पाया गया कि ग्राम सकरा का रहने वाला आरोपी गणेश सारथी तेलगांना में मजदूरी करता है जो विगत दिनो नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم