कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को ऑनलाईन 10-10 प्रशिक्षण प्राप्त करने के दिए निर्देश
शहडोल। साधना सप्ताह के तहत “राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह 2.0” का आयोजन 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा समय सीमा की बैठक में शासकीय सेवकों द्वारा प्राप्त किए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि सिविल सेवाओं में क्षमता निर्माण हेतु “राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह 2.0” साधना सप्ताह का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
सभी शासकीय एवं संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को आई गाट कर्मयोगी पोटर्ल पर पंजीयन कर न्यूनतम 10 ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है।
इस संबंध में आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके तहत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने प्रोफाइल में जिला चयन कर आवश्यक जानकारी अद्यतन करनी होगी। तकनीकी सहायता के लिए पोर्टल के हेल्प सेंटर के माध्यम से लाइव सपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
संभाग स्तरीय समीक्षा के लिए सभी संबंधितों को निर्धारित गूगल लिंक में जानकारी भरना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात प्राप्त प्रमाण-पत्रों के डैशबोर्ड की फोटो भी लिंक में अपलोड करनी होगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

إرسال تعليق