देवलोंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 36 मवेशियों सहित ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। थाना देवलोंद पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 मवेशियों से भरा एक ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक MP 53 ZG 7842 में अवैध रूप से भैंस एवं पड़वा लोड कर ब्यौहारी से फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर ग्राम चंदोला फॉरेस्ट बैरियर के पास ट्रक को रोक लिया।
जांच के दौरान ट्रक में 13 भैंस और 23 पड़वा कुल 36 मवेशी अमानवीय तरीके से ठूस-ठूस कर भरे मिले। सभी पशु भूख-प्यास से व्याकुल थे। वाहन चालक ने अपना नाम वाहिददीन अंसारी (37 वर्ष) तथा साथ बैठे व्यक्ति ने इल्ताक खान (28 वर्ष), दोनों निवासी जिला सीधी, बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मवेशियों के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पुलिस ने मौके पर ट्रक सहित सभी मवेशियों को जब्त कर लिया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है।
जब्त मवेशियों को सुरक्षित रखरखाव के लिए तीर्थ गौशाला समिति बाणसागर को सुपुर्द किया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में सउनि इन्द्रलाल पुरी, आरक्षक अभिषेक तिवारी, आदित्य सिंह, ओमप्रसाद तिवारी एवं चित्रांशु शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق