शहडोल:अवैध कोयला उत्खनन पर चौकी केशवाही पुलिस की कार्यवाही, जेसीबी मशीन सहित आरोपियों पर मामला दर्ज

अवैध कोयला उत्खनन पर चौकी केशवाही पुलिस की कार्यवाही, जेसीबी मशीन सहित आरोपियों पर मामला दर्ज

शहडोल। 08 अप्रैल 2026 को चौकी केशवाही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मरखी माता मंदिर के पास कठना नदी किनारे अवैध रूप से जेसीबी मशीन के माध्यम से कोयला उत्खनन किया जा रहा है।

सूचना पर मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान एक जेसीबी मशीन से कोयले का उत्खनन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम निखिल यादव (उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम धुरवार, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल) बताया।

आरोपी से उत्खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त जेसीबी मशीन उसे अभयराज श्रीवास (निवासी ग्राम धनौरा, चौकी केशवाही, थाना बुढार) द्वारा कोयला उत्खनन हेतु दी गई थी।

मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग एक ट्रॉली कोयला उत्खनित पाया गया। उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन एवं उत्खनित कोयला विधिवत जप्त किया गया।जप्त जेसीबी मशीन का विवरण निम्नानुसार है—

चैचिस नम्बर: HAR3DXINA03349565 

इंजन नम्बर: 400407570 

आरोपी चालक निखिल यादव को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। साथ ही आरोपी निखिल यादव एवं अभयराज श्रीवास के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका

 उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार नेतृत्व में, चौकी केशवाही प्रभारी उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, सउनि संतोष सिंह, प्रआर. राजभान सिंह, आरक्षक जितेंद्र राठौर, गणेश सिंह एवं प्रशांत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 

Post a Comment

أحدث أقدم