भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई ब्यौहारी की मासिक बैठक सम्पन्न
“संगठित और मर्यादित संगठन है आईएफडब्ल्यूजे”: विधायक शरद जुगलाल कोल
शहडोल-ब्यौहारी। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ) शहडोल जिला इकाई की ब्यौहारी ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक 18 अप्रैल को स्थानीय रेस्ट हाउस में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शरद जुगलाल कोल उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, प्रदेश सचिव जुनैद खान, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अजय पाल, संभागीय उपाध्यक्ष गणेश केवट, संभागीय सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर अजय केवट की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें वर्ष 2026 के लिए सभी सदस्यों को परिचय पत्र (आई कार्ड) वितरित किए गए। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत समीक्षा कर रणनीति तय की गई।
पत्रकारों को संगठित और मर्यादित देखा : शरद
इस अवसर पर विधायक शरद जुगलाल कोल ने अपने संक्षिप्त किन्तु प्रभावशाली संबोधन में कहा कि “भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ एक संगठित, अनुशासित और मर्यादित संगठन है, जो पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे संगठनों की मजबूती लोकतंत्र के लिए बेहद आवश्यक है।” उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार किया।
बैठक का महत्व इस कारण भी बढ़ गया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किए गए पदाधिकारी के सम्मान में यह पहली बैठक आयोजित हुई।
नवनियुक्त पदाधिकारी का सम्मान
आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा, प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम की सहमति एवं संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा की अनुशंसा पर कमलेश श्रीवास्तव को नेशनल काउंसलर, अरविंद द्विवेदी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जुनैद खान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिससे संगठन के प्रति सदस्यों की प्रतिबद्धता और भी मजबूत दिखाई दी।
बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी एवं प्रदेश सचिव जुनैद खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महासचिव अजय पाल, संभागीय उपाध्यक्ष गणेश केवट, संभागीय सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर अजय केवट के साथ ब्यौहारी के दर्जनों पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
संभागीय पदाधिकारी नियुक्त
बैठक में ब्यौहारी ब्लॉक इकाई के नीलेश सोनी को संभागीय उपाध्यक्ष एवं बृजकिशोर तिवारी को संभागीय सचिव की घोषणा संगठन प्रभारी द्वारा की गई।
संभागीय, जिला एवं ब्लॉक सम्मेलन को लेकर अहम निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 1 मई 2026 को शहडोल संभागीय इकाई के जिला एवं ब्लॉक इकाई के शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस आयोजन की जिम्मेदारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश तिवारी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह एवं ब्लॉक महासचिव रामराज गुप्ता को सौंपी गई, जिनके साथ सभी पदाधिकारी मिलकर आयोजन को सफल बनाएंगे।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से राहुल सिंह राणा, अरविंद द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र तिवारी, अजय पाल, जुनैद खान, जितेंद्र विश्वकर्मा, गणेश केवट, अजय केवट, नीलेश सोनी, विजय गुप्ता, सतीश तिवारी, रामराज गुप्ता, बृज किशोर तिवारी, संजय सिंह, दुर्गेश गुप्ता, विकास शर्मा, सुरेंद्र नामदेव, जितेंद्र लखेरा सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
अंततः यह बैठक केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रही, बल्कि इसने संगठनात्मक एकजुटता, पत्रकारों के हितों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं को एक सशक्त दिशा देने का कार्य किया। IFWJ की यह पहल निश्चित ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और मजबूती का मार्ग प्रशस्त करेगी।

एक टिप्पणी भेजें