अनूपपुर:आखिर खबर पर लगी मुहर गीदड़ भभकी ही साबित हुई बनगवां अध्यक्ष के आमरण अनशन की धमकी

आखिर खबर पर लगी मुहर गीदड़ भभकी ही साबित हुई बनगवां अध्यक्ष के आमरण अनशन की धमकी


जिला ब्यूरो मुनेन्द्र यादव

पहले भी कई बार दे चुके हैं ज्ञापन, कमीशन का जुगाड़ होते ही हट जाते हैं पीछे

मंत्री दिलीप जायसवाल के आश्वासन पर राजनगर वनगवां अध्यक्ष का आमरण अनशन स्थगित


अनूपपुर। जिले के राजनगर वनगवां नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने विकास कार्यों में बाधाओं के खिलाफ आमरण अनशन की चेतावनी दी थी, लेकिन मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया।

13 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में अध्यक्ष यशवंत सिंह ने एसईसीएल, वन विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इन विभागों के अवरोध से निर्माण कार्य रुक जाते हैं, प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जाता है और फाइलें लंबित रहती हैं, जिससे राजनगर वनगवां का विकास प्रभावित हो रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजनगर प्रवास के दौरान आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।

मंत्री के इस आश्वासन पर अध्यक्ष यशवंत सिंह ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया और श्री जायसवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने समय रहते नगर की समस्याओं को संज्ञान में लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

तो क्या अब गरीबों को मिल जाएगा आवास, बन पाएंगे वनभूमि एवं लीज की जमीन में आवास

एक तरफ जहां नगर परिषद बनगवां अध्यक्ष लोगों की सुविधाओं के नाम पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दे रहे थे ।वही मंत्री के आश्वासन के बाद यह गीदड़भभकी भी फुस्स हो गई कुछ सवाल जो अब लोगों के जेहन में तैर रहे हैं क्या वह मंत्री जी के आश्वासन के बाद पूरे हो पाएंगे या नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह के कमीशन का जुगाड़ तक ही था यह आमरण अनशन का खेल? 

1. क्या अब गरीबों के लिए रुके हुए प्रधानमंत्री आवास मिल जाएंगे ?

2. क्या अब गरीबों को वन भूमि पर आवास बनाने की छूट मिल जाएगी?

3. क्या अब प्रधानमंत्री आवास कॉलरी की लीज की जमीन पर भी बनाए जा सकेंगे ?

4. क्या अब इस क्षेत्र से हो रहे पलायन की गति रुक जाएगी? 

5. क्या इस क्षेत्र के लोगों को अब रोजगार उपलब्ध हो जाएगा?

Post a Comment

और नया पुराने