थाना देवलोंद की कार्यवाही,अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल 25.04.2026 को थाना देवलोंद पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुखाड़ नवघटा पुल की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम झिरिया, थाना देवलोंद, जिला शहडोल बताया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मौके पर आरोपी के कब्जे से एक सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर मय ट्रॉली रेत सहित, जिसकी कुल कीमत लगभग 4,25,000/- रुपये आंकी गई, विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना देवलोंद में अपराध धारा भारतीय न्याय संहिता एवं धारा खान एवं खनिज () अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही मे उप.निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोंद के नेतृत्व में, आऱ. अभिषेक तिवारी, आर. आदित्य सिहं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق