विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) आशुतोष राय द्वारा शहडोल जोन में अजा/जजा अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित
शहडोल। आज अपरान्ह, पुराने पुलिस कंट्रोल रूम, शहडोल के सभागार में पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस मुख्यालय (पु.मु.) भोपाल से पधारे आशुतोष राय, विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य शहडोल जोन के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज लंबित अपराधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना था। विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रकरणों के चालान, पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली राहत राशि एवं अजाक शाखा से संबंधित अन्य विभागीय कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उक्त समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, पुलिस अधीक्षक - शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक - शहडोल एवं अनूपपुर, पुलिस विभाग के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण, जिला शहडोल के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहें।
इस बैठक के माध्यम से अजा/जजा वर्ग के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशीलता के साथ अंकुश लगाने और न्याय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाने पर जोर दिया
गया।

एक टिप्पणी भेजें