शहडोल:केशवाही चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

केशवाही चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। केशवाही चौकी पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी केशवाही में गुम इंसान क्रमांक 100/26 दिनांक 17/12/2025 को दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार युवती की तलाश की जा रही थी। दिनांक 25/03/2026 को पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल दस्तयाब किया। इसके बाद पीड़िता के बयान विधिवत दर्ज किए गए तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पीड़िता के बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सचिन सिंह कंवर (पिता उदयभान सिंह कंवर), निवासी ग्राम केशवाही के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे दिनांक 03 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना बुढार प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, हेड कांस्टेबल राजभान सिंह, कांस्टेबल उमेश राठौर एवं जितेंद्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم