शहडोल:उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाया गया जल चौपाल, बताया गया महत्व

उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाया गया जल चौपाल, बताया गया महत्व

शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर जन सहयोग से किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 

इसी अनुक्रम में उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर ड्रॉप मोर क्रॉप को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत कठौतिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल लगाया गया। जिसमें किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से होने वाले लाभ के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदाय कि गई, कैसे पानी का कम से कम उपयोग कर अधिक से अधिक फसल का उत्पादन कर सकते है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते है। साथ ही जल का महत्व बताते हुए कहा गया कि जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।

Post a Comment

और नया पुराने