शहडोल:तेज रफ्तार कार बस में घुसी, बड़ा हादसा टला चालक घायल

तेज रफ्तार कार बस में घुसी, बड़ा हादसा टला  चालक घायल

शहडोल। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब शहडोल से रीवा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बस के नीचे जा घुसी। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के सेमरा–गोहपारू मार्ग स्थित सिद्ध बाबा पहाड़िया के नीचे सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MP17 ZD 7948 शहडोल से रीवा की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सामने से आ रही दीपक ट्रेवल्स की बस (MP20 XA 9452), जो ब्यौहारी की ओर से आ रही थी, से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बस के नीचे जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कार सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि चालक घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल गोहपारू के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डायल 112 की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




Post a Comment

और नया पुराने