अवैध रेत उत्खनन पर गोहपारू पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
शहडोल। थाना गोहपारु क्षेत्र अतर्गत 8 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवाटोला क्षेत्र के कुनुक नदी, अटरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसे परिवहन एवं विक्रय हेतु ले जाया जा रहा है।
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रेत लोड कर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। चालक वाहन को नदी में छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की गई परंतु वह नहीं मिला।
पुलिस द्वारा मौके से नीले रंग का बिना नंबर का स्वराज 834 XM ट्रैक्टर (इंजन नंबर 3331008SAG05444, चेचिस नंबर MBNAG26AAKTH64871) एवं एक पुरानी कत्थई रंग की बिना नंबर की ट्राली, जिसमें अवैध रेत लोड थी, को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान जप्त वाहन एवं रेत को थाना गोहपारू लाकर सुरक्षित रखा गया है।
उक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा बी.एन.एस., धारा खनिज अधिनियम तथा सी.एम.व्ही.आर. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व में सउनि. भागचन्द्र चौधरी, प्रआर. कोमल सिंह , प्रआर. रवि यादव, आरक्षक गुरू सिंह, आरक्षक राजकुमार,आरक्षक रामनरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें