गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। गोहपारू थाना पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पीड़िता द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी रज्जन बैगा पिता सौखी लाल बैगा ने वर्ष 2016 में शादी का प्रलोभन देकर पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ सूरत ले गया, जहां लगभग 7-8 वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
बताया गया कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी पीड़िता को सूरत में छोड़कर अपने गांव वापस आ गया। जब पीड़िता ने गांव पहुंचकर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करता रहा और 24 फरवरी 2026 को उसने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया।
पीड़िता की शिकायत पर गोहपारू थाना में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे ग्राम गुढ़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 03 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें