शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

 कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

 दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी गई समस्याएं

शहडोल। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान बाणगंगा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 17 शहडोल निवासी अरुण कुमार केवट ने बीपीएल कार्ड बनवाने, जिले की गोहपारू तहसील अंतर्गत ग्राम दुलादर निवासी राम प्रकाश शुक्ला ने विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराने एवं बिजली कनेक्शन दिलाए जाने संबंधी, अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम श्यामदुआरी निवासी मनमोहन सिंह ने फोरलेन हाईवे सड़क निर्माण में अधिकृत भूमि के मुआवजा राशि दिलाए जाने संबंधी आवेदन दिया। कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर संभाग स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم