थाना सोहागपुर पुलिस की कार्यवाही, नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। जिला शहडोल के थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत मर्ग जांच जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
प्रकरण में मृतिका संतोषी यादव पति राकेश बैगा उम्र 22/23 वर्ष निवासी ग्राम नवलपुर थाना सोहागपुर की दिनांक 15.04.2026 को जलने से मृत्यु होना पाया गया था। मेडिकल कॉलेज शहडोल से प्राप्त अस्पताली तहरीर के आधार पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मृतिका के शव पंचनामा की कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोहागपुर द्वारा संपादित की गई।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका की माता संजू यादव एवं बहन रानू यादव सहित अन्य साक्षियों के कथन लिये गये, जिनमें बताया गया कि मृतिका पिछले लगभग तीन वर्षों से राकेश बैगा के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। आरोपी राकेश बैगा मृतिका को दूसरी जाति की होने की बात कहकर प्रताड़ित करता था तथा अपने जाति समाज में शादी करने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लेना बताया गया।
प्रकरण में प्राप्त कथन साक्षीगण, मर्ग इंटीमेशन, शव पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण, जप्तशुदा वस्तुएं एवं पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण आग से जलना पाए जाने पर आरोपी राकेश बैगा पिता पन्नेलाल बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नवलपुर थाना सोहागपुर जिला शहडोल के विरुद्ध अपराध धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राकेश बैगा को दिनांक 11.05.2026 को नबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अरूण पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में, सउनि. रामनारायण पाण्डेय, प्रआर. मनोज शुक्ला, मआर. वैशाली व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق