शहडोल:मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 वाहन बरामद

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 वाहन बरामद


शहडोल। थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरणों की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी।
 विवेचना के क्रम में थाना अमलाई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही से कुल 07 वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 03 वाहन चोरी के प्रकरणों से संबंधित पाए गए, जबकि 04 वाहन परिवाद के आधार पर जप्त किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. अमन तिवारी पिता श्रीकांत उर्फ कंडी तिवारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी अर्झुला, थाना खैरहा, जिला शहडोल (म.प्र.)
 2. दीपक उर्फ दीपू सिंह पिता लालू सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी रुंगटा नई दफाई, थाना अमलाई, जिला शहडोल (म.प्र.)

फरार आरोपी
1. नमन केवट, निवासी हाथीडोल, बुढार
2. मंगेश सिंह, निवासी टिकुरी टोला, बुढार
 पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की सतत् रूप से तलाश की जा रही है।
जप्त वाहन
  • एक नग रॉयल एनफील्ड बुलेट (खाकी रंग)
  • एक नग हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कल-पुर्जे निकले हुए)
  • एक नग यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल
  • एक नग हीरो प्लेजर स्कूटी (कल-पुर्जे निकले हुए)
  • एक नग बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल (कल-पुर्जे निकले हुए)
  • एक नग हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
  • एक नग होंडा एक्टिवा स्कूटी 
जप्तशुदा वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,70,000 रुपये है।
सराहनीय भूमिका 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्रमाणि पांडेय के नेतृत्व में सउनि करतार सिंह, प्रधान आरक्षक 503 पुष्पेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक 497 मुकेश कुमार, आरक्षक 487 मयंक मिश्रा, आरक्षक सुखदेव सिंह एवं साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم