शहडोल:जिला शहडोल में 136 नवचयनित आरक्षकों को प्रदाय किये गए नियुक्ति पत्र

जिला शहडोल में 136 नवचयनित आरक्षकों को प्रदाय किये गए नियुक्ति पत्र

शहडोल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दिनांक 08 जून 2026 को जिला शहडोल में नियुक्ति प्रदान की गई।

जिले में कुल 136 नवचयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिनमें 52 महिला एवं 84 पुरुष आरक्षक शामिल हैं। नियुक्ति उपरांत सभी आरक्षकों की पुलिस लाइन शहडोल में आमद दर्ज कराई गई। नव नियुक्त आरक्षक शीघ्र ही निर्धारित पुलिस प्रशिक्षण शालाओं में प्रशिक्षण हेतु रवाना होंगे, जहां उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, अपराध अन्वेषण, शारीरिक दक्षता एवं अन्य आवश्यक विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नव नियुक्त आरक्षकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।



Post a Comment

और नया पुराने