शहडोल:थाना जैतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

थाना जैतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

शहडोल ।  28 मई 2026 को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 28.05.2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 विवेचना के दौरान जैतपुर पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिकाओं को दिनांक 08.06.26 को बस स्टैंट, जनकपुर, छ.ग. से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। 

 सराहनीय भूमिका

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में सउनि. इन्द्रजीत मरावी, म.आर. मालतीलता पटेल, आर. विजय महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

أحدث أقدم