शहडोल :जैतपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से सकुशल किया दस्तयाब

जैतपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से सकुशल किया दस्तयाब

शहडोल। जैतपुर पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को चौकी दर्शिला, थाना जैतपुर क्षेत्र के एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। फरियादी ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से खोजबीन की। विवेचना के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर दिनांक 8 जून 2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को थाना ताना पुना, सूरत (गुजरात) क्षेत्र से सकुशल एवं सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतपुर निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन पड़वार, प्रधान आरक्षक ईश्वर प्रसाद एवं आरक्षक अजय प्रजापति की विशेष सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم