नाबालिग बालिका से छेड़खानी का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक गिरफ्तार
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ बुधवार की सुबह रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के पास कोचिंग के लिए जाते समय रास्ता रोककर छेड़खानी करने वाले आरोपी प्रीतम प्रसाद कोरी निवासी ग्राम दुलहरा अनूपपुर को घटना के तुरंत बाद पीछा कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बुधवार की सुबह सुबह करीब 06.00 बजे थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंची नाबालिग बालिका द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि सुबह जब वह कोचिंग पढने के लिए रेल्वे स्टेशन के पास से जा रही थी तभी एक युवक द्वारा रास्ता रोककर हाथ पकड़कर बुरी नियत से छेड़खानी की गई और हल्ला करने पर भाग दिया। उक्त सूचना पर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, आरक्षक कमलेश दांगी की टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपी के संबंध में सीसीटीवी कैमरों से जानकारी प्राप्त की गई एवं घटना के तुरन्त बाद आरोपी प्रीतम प्रसाद कोरी पिता रामदास कोरी उम्र करीब 30 साल निवासी ग्राम दुलहरा थाना कोतवाली अनूपपुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 312/26 धारा 74,126 (2) बीएनएस 7,8 पास्को एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें