अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अष्टम स्थापना दिवस पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
बुढ़ार। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अष्टम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुढ़ार रेलवे स्टेशन सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच प्रसाद वितरित कर संगठन के सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महाकौशल प्रांताधिकारी मेहुल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विक्की पटेल, जिला महामंत्री आशिष साहू, जिला महामंत्री शिवम तिवारी, जिला संरक्षक सदस्य उत्कर्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के संदेशों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की सुरक्षा, समृद्धि एवं सम्मान के लिए कार्य करना ही संगठन की मूल भावना और नींव है।
कार्यक्रम का समापन "हिंदू सुरक्षा, हिंदू समृद्धि, हिंदू सम्मान – यही हमारी पहचान" तथा "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ हुआ।

إرسال تعليق