शहडोल:शहडोल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हादसा, मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल

शहडोल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हादसा, मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल

शहडोल। शहर में इंदिरा चौक से नया बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए आज रविवार को नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बुलडोजर की मदद से करीब 140 मकानों और निर्माणों पर कार्रवाई की गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी।

तभी उसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कार्रवाई के दौरान मलबा गिरने से करीब 45 वर्षीय सीताराम गुप्ता घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया।


स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाया। वहीं घायल सीताराम गुप्ता को तुरंत शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां घायल का उपचार जारी है।

सड़क चौड़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन की निगरानी में जारी है।




Post a Comment

और नया पुराने