शहडोल:आशा, ऊषा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

आशा-पर्यवेक्षकों ने नियमित भुगतान और वेतन वृद्धि की मांग उठाई

शहडोल। आज आशा, ऊषा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा, ऊषा एवं आशा पर्यवेक्षकों ने 3 जून 2026 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है तथा कई स्थानों पर अनुचित कटौती की जा रही है। कर्मचारियों ने प्रत्येक माह की 5 तारीख तक बिना कटौती नियमित भुगतान, वेतन पर्ची की व्यवस्था, बकाया राशि का एरियर सहित भुगतान और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। साथ ही आशाओं को ₹26,000 न्यूनतम वेतन, राज्य सरकार से तत्काल ₹10,000 मासिक मानदेय, गैर-विभागीय कार्यों का अतिरिक्त भुगतान, रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा सेवा समाप्ति में मनमानी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Post a Comment

और नया पुराने