विधायक ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
शहडोल। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत जयसिंहनगर में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का समापन ब्योहारी विधायक शरद जुगलाल कोल की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्योहारी विधायक शरद जुगलाल कोल ने कहा कि ग्रामीणों के समन्वय से पौस्टिक भोजन जैसे मुनगा आदि आहारों को भी आपसी तालमेल से जन सहयोग से मध्यान भोजन का संचालन किया जाना समाज हित एवं छात्रों के जीवन मे उत्कर्ष नवाचार होगे।
जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की सेवाओं एवं योजनाओं को आम नागरिकों तक सरल, सहज एवं सुलभ रूप से पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से 111 प्रकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर के दौरान एसडीएम सुश्री काजोल सिंह एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिवानी जैन द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त पात्रता पर्ची, कल्याणी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, फौती नामांतरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा अनुग्रह सहायता राशि सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ पात्र व्यक्तियों को वितरित किए गए।
शिविर में जानकारी दी गई कि तीन दिनों के दौरान कुल 527 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 350 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 171 आवेदन लंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि शेष आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि नागरिकों को समय पर लाभ एवं राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे। विधायक शरद जुगलाल कोल एवं जयसिंहनगर एसडीएम काजोल सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ने स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण आहार संचालित रसोईयों की प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार लाभार्थी महिलाओ को उनके स्वादिस्ट भोजन मीनू संचालन हेतु मुख्य अतिथि एवं अधिकारियो के द्वारा मंच के माध्यम से पुरुस्कृत किया गया एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें