शहडोल:ब्यौहारी पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ब्यौहारी पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

शहडोल। ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 जून 2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना ब्यौहारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम साखी क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम साखी तिराहा देवरांव रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी, आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर उसमें रेत लोड पाई गई। उक्त रेत की अनुमानित कीमत 3,000 रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत लगभग 7,00,000 रुपये आंकी गई। कुल 7,03,000 रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है।

उक्त प्रकरण में ट्रैक्टर के पंजीकृत स्वामी एवं फरार चालक के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। 

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में उ.नि. कपिलकांत तिवारी एवं आर. पंकज महरा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने