शहडोल:16 वर्ष बाद अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब कर शहडोल पुलिस ने परिजनों से मिलाया

16 वर्ष बाद अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब कर 

शहडोल पुलिस ने परिजनों से मिलाया

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ संजय कुमार अग्रवाल द्वारा लंबित गुम इंसान एवं अपहरण के प्रकरणों में लगातार प्रभावी रूप से पतासाजी एवं दस्तयाबी करने हेतु दिशानिर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थाना गोहपारू पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2010 में अपहृत हुए उस समय लगभग 15 वर्षीय बालक की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में थाना गोहपारू में अपराध क्रमांक 435/2014, धारा 363 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

प्रकरण में पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से अपहृत बालक की तलाश के निरंतर प्रयास किए जाते रहे। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की गई सतत् विवेचना के परिणामस्वरूप लगभग 16 वर्ष बाद अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।

दस्तयाब किए गए व्यक्ति की पहचान एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। लगभग 16 वर्षों बाद अपने पुत्र से मिलकर परिजनों की भावनाएं उमड़ पड़ीं तथा उन्होंने शहडोल पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने