शहडोल:अमलाई पुलिस द्वारा हत्‍या के प्रकरण मे 2 सह आरोपी गिरफ्तार

अमलाई पुलिस द्वारा हत्‍या के प्रकरण मे 2 सह आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। 13 जुलाई 2026 को आरोपी राजकुमार शर्मा द्वारा एक दुकानदार पर गोली चलाकर हमला करने एवं गंभीर अपराध कारित करने की घटना घटित हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की सघन तलाश एवं उसे सहयोग प्रदान करने वालों पर सतर्क निगाह रखी जा रही थी।

मामले की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना कारित करने के पश्चात मुख्य आरोपी को छिपने और फरार होने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी द्वारा सक्रिय रूप से सहायता प्रदान की गई थी।

थाना अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पनाह देने व फरार कराने में मदद करने वाले दोनों सह-आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के मुख्‍य आरोपी की सतत पता तलाश अमलाई पुलिस द्वारा की जा रही है। 

गिरफ्तार आरोपीगण: 

1- पवन मिश्रा पिता स्व. जुगुल किशोर मिश्रा, उम्र 33 वर्ष, निवासी- ग्राम बैरिहा, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.)।

2- सीतेश सोनी पिता स्व. राम प्रकाश सोनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी- वार्ड क्र. 02, सोनी मोहल्ला, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल (म.प्र.)।

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم