जैतपुर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, 60 ट्रॉली से अधिक रेत पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एक भंडारण जप्त
शहडोल। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जैतपुर क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की।
संयुक्त टीम ने ग्राम खैरहनी में पानी की टंकी के पास शासकीय भूमि पर सड़क किनारे लगभग 30 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया। मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से रेत में मिट्टी मिलाकर उसे नष्ट कर दिया गया।
कार्यवाही के दौरान इसी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास निजी भूमि पर भी बिना अनुमति के लगभग 30 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का भंडारण मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भूमि ग्राम खैरहनी निवासी पिंकू महाराज बताया जा रहा है। जांच में भूमि स्वामी की जमीन पर लगभग 25 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया।
खनिज विभाग द्वारा भूमि स्वामी के विरुद्ध अवैध रेत भंडारण का प्रकरण तैयार किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
यह कार्यवाही सहायक खनिज अधिकारी अभिषेक पटले शहडोल के नेतृत्व में थाना जैतपुर के एएसआई, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
إرسال تعليق