नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ब्यौहारी पुलिस गिरफ्तार, न्यायालय पेश
शहडोल। थाना ब्यौहारी क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शहडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
घटनाक्रम: पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ओमप्रकाश केवट ने पूर्व में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और पुनः दिनांक 27/28 जून 2026 की दरमियानी रात उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पीड़िता की माता ने पुलिस द्वारा बालिका को दस्तयाब किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 29.06.2026 को पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था जिसे ब्यौहारी पुलिस द्वारा दिनांक 02.07.26 आरोपी ओमप्रकाश केवट पिता कोदूलाल केवट (उम्र 26 वर्ष), निवासी- न्यू बरौंधा, ब्यौहारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जिया उल हक के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजकुमार एवं आरक्षक राजीव सिंह की मुख्य भूमिका रही।

إرسال تعليق