पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित वित्तीय अपराध की समीक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम को दिए गए आवश्यक निर्देश
शहडोल। मृगनयन सिंह पिता मोहन सिंह, निवासी गोपालपुर करकटी रोड, थाना बुढार, जिला शहडोल द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र दिनांक 19.05.2026 को प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों के कथन एवं दस्तावेजों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि GNS FINANCIAL SERVICES PVT.LTD. में निवेश के रूप में आरोपियों द्वारा अधिक लाभ का प्रलोभन देकर निवेश कराया गया तथा ग्राहकों की अनुमति के बिना उनके डिमैट खातों में ट्रेडिंग कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
जांच में पर्याप्त आधार पाए जाने पर थाना बुढार में दिनांक 20.07.2026 को आरोपी सुखनंदन यादव, मुकेश यादव, सरोज यादव, विजय पाल एवं मोह. अमीम के विरुद्ध बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित वित्तीय अपराध की समीक्षा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी विवेचना हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 21.07.2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, शहडोल में गठित जांच दल की समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रकरण के संबंध में बिंदुवार निर्देश दिए गए। बैठक में साक्ष्य संकलन, वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें