शहडोल:पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

शहडोल। मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार अग्रवाल ने सूबेदार श्रीमती प्रियंका शर्मा, राजमति परस्ते एवं  बृजलाल रोकड़े को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया।

 पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक दीवान एवं डीएसपी श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी ने भी पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

أحدث أقدم