शहडोल:विवादित भूमि पर जबरन सीमांकन और जुताई का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

विवादित भूमि पर जबरन सीमांकन और जुताई का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग

शहडोल। जिले के ग्राम बंधवाबड़ा निवासी रामकृपाल द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक शहडोल को शिकायत सौंपकर,  अपनी निजी भूमि पर कथित रूप से जबरन सीमांकन और कब्जे के प्रयास की शिकायत की है। आवेदन में उन्होंने राजस्व अधिकारियों, पुलिस बल तथा कुछ व्यक्तियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



शिकायत में, प्रार्थी ने बताया कि उनकी निजी स्वामित्व की भूमि पर पहले से न्यायालयीन विवाद लंबित है, और मामला वर्तमान में सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। उनका कहना है कि 6 जुलाई 2026 को बिना पूर्व सूचना के राजस्व अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा सीमांकन की कार्यवाही की गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद थे।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है, कि नायब तहसीलदार द्वारा पूर्व में दिए गए स्थगन (स्टे) आदेश के बावजूद खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी गई, जिससे जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि इस संबंध में 1 जुलाई 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

रामकृपाल द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने तथा उनकी भूमि पर कब्जा सुरक्षित कराने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की पुष्टि और जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।



Post a Comment

और नया पुराने