थाना सीधी द्वारा हत्या का खुलासा
शहडोल। थाना सीधी पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 23.07.2026 को फरियादी गुड्डू सिंह गोंडनिवासी सीधी द्वारा थाना सीधी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके भाई राजबहोर सिंह गोंड (35 वर्ष) की ग्राम चंदौरा खर्री टोला में जादू-टोना की शंका को लेकर भीमसेन सिंह गोंड एवं उसकी पत्नी चन्द्रकिरण सिंह द्वारा टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सीधी मेंअपराध क्रमांक 165/2026 अंतर्गत धारा103(1),3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण की गई तथा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई। इस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.07.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्तटांगी एवं घटना के समय पहने हुए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी-
1. भीमसेन सिंह गोंड, पिता स्व. रामचरण सिंह गोंड, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चंदौरा, थाना सीधी,
2. चन्द्रकिरण सिंह, पति भीमसेन सिंह गोंड, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चंदौरा, थाना सीधी, जिला शहडोल।
उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जयसिंहनगर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सीधी निरी. सेवान्दर राम भगत के नेतृत्व में, सउनि. अमेरिका दास, सउनि. गुलाब सिंह, सउनि. दयाराम दुबे, सउनि. दीपक सिंह परिहार आर. सतीश सिंह, आर. उदयभान सिंह, आर, शुभम अखण्डे, आर. अनिल सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें