हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन
शहडोल। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया है कि भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में प्रदेश में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। अभियान के माध्यम से नागरिकों को विगत वर्षों की तरह उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी क्षेत्रों में तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सैनिक बलों के जवानों एवं पुलिसकर्मियों के सम्मान में ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ तिरंगा संगीत कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
स्थानीय स्व-सहायता समूहों एवं उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक/तिरंगा ई-बाइक, तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज बिक्री एवं समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण तथा तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान में डिजिटल सहभागिता को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने तथा सोशल हैंडल्स पर अभियान का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। व्यापक जनभागीदारी के साथ www.harghartiranga.com पर झंडा फहराने की सेल्फी अपलोड करने के लिए भी नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने पर तस्वीर पर ‘वंदे मातरम अंकित होगा।
अभियान के अंतर्गत घर, कार्यालय एवं वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फी अपलोड करना, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता एवं संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान भी महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल रहेगा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए वर्तमान नोडल अधिकारियों का विवरण एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी सतत रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी गतिविधियों के वीडियो, छायाचित्र एवं संक्षिप्त विवरण उक्त वेबसाइट पर अपलोड करना तथा अभियान के अंतर्गत संलग्न विवरण के अनुसार आवश्यक कार्यवाही एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा।
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्तमान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है, जिसे ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ से जोड़ा गया है। इस अवधि के दौरान सभी प्रत्यक्ष (फिजिकल) आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन एवं राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना, दोनों गतिविधियां शामिल होंगी। इसी प्रकार सभी डिजिटल आयोजनों में भी तिरंगे की वेबसाइट www.harghartiranga.com के माध्यम से इन दोनों घटकों को शामिल किया जाएगा। शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक सभाओं में जहां राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जा रहे हों, वहां पहले ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) का गायन किया जाएगा तथा उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ होगा। राष्ट्रगीत गायन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे।
शासकीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के निर्धारित छंद का शुद्ध एवं गरिमापूर्ण वाचन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम का गायन तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाएंगे। डिजिटल आयोजनों में भी तिरंगा वेबसाइट के माध्यम से इन दोनों गतिविधियों को जोड़ा जाएगा।
सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने बताया कि आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूहों एवं ग्राम पंचायतो के माध्यम से झण्डों का वितरण किया जाएगा। आपने निर्देश दिए कि जिले की सभी शैक्षणिक संस्थानों मेें रंगोली, वाद-विवाद, निबंध लेखन, देश-भक्ति गीतों का गायन आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।
14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अत्यंत संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। 14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले तथा अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला एवं संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाला जाएगा तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे।
सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों तथा प्रमुख प्रशासनिक भवनों में विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं एवं विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों/अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन आयोजनों का उद्देश्य ऐतिहासिक पीड़ा को स्मरण करना तथा राष्ट्रीय अखंडता के प्रति संकल्प को मजबूत करना है। इसलिए कार्यक्रमों का स्वरूप पूरी तरह गरिमापूर्ण एवं संवेदनशील रखा जाएगा।
अभियान में जिलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्व-सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं के साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को अभियान का नेतृत्व करने और इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
‘हर घर तिरंगा’ की थीम के अनुरूप तिरंगा फहराने एवं उससे संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। नागरिकों की व्यापक भागीदारी के साथ तिरंगा फहराने की सेल्फी ूूूण्ींतहींतजपतंदहंण्बवउ पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा अभियान की गतिविधियों की जानकारी, फोटो एवं वीडियो आदि का आवश्यक विवरण निर्धारित माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें