शहडोल:मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से रघुराज क्रमांक-2 एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा शीतल गुप्ता को मिली आगे की पढ़ाई में सुविधा

स्कूटी मिलने से आवागमन हुआ सुगम, उच्च शिक्षा के लिए बढ़ा उत्साह


शहडोल। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ रघुराज क्रमांक-2 एक्सीलेंस स्कूल, शहडोल की छात्रा शीतल गुप्ता को मिला है। स्कूटी मिलने से शीतल को आगे की पढ़ाई के लिए आवागमन में सुविधा होगी और वह अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए अधिक सुगमता से आगे बढ़ सकेंगी।

शीतल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से उन्हें पढ़ाई के लिए आने-जाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से उनका उत्साह बढ़ा है और वे आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगी।

शीतल गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिला है। इससे मुझे आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद देती हूं।”

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना का लाभ मिलने से शीतल गुप्ता जैसी छात्राओं को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में सुविधा मिल रही है।

Post a Comment

और नया पुराने