शहडोल:गंदगी करने वाले पर नगर पालिका हुई सख्त लगाया जुर्माना

 गंदगी करने वाले पर नगर पालिका हुई सख्त लगाया जुर्माना

शहडोल। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई की गई। बुढ़ार रोड स्थित दुकानों के निरीक्षण के दौरान छह दुकानदारों के पास से कुल 6 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने तथा गंदगी किए जाने पर कुल 9,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की हिदायत देते हुए इसके स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैलों का उपयोग करने की समझाइश दी। साथ ही दुकानदारों से दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नगर को स्वच्छ एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया, भूपेश कोहरे, भरत सिंह, आनंद यादव एवं कमल उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

Post a Comment

और नया पुराने