शहडोल:जिला पंचायत शहडोल में सेवा समाप्ति और हाजिरी को लेकर उठे सवाल

जिला पंचायत शहडोल में सेवा समाप्ति और हाजिरी को लेकर उठे सवाल

सेवा समाप्त कंप्यूटर ऑपरेटर की हाजिरी सितंबर में भेजे जाने की चर्चा, कार्यालयीन व्यवस्था और कथित प्रभावशाली समूह को लेकर भी सवाल

शहडोल। जिला पंचायत शहडोल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार बैस की सेवाएं 13 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। संबंधित कंपनी के आदेश में कार्य में अपेक्षित दक्षता नहीं दिखाने, बिना सूचना अवकाश पर जाने और कार्य के प्रति अरुचिपूर्ण व्यवहार का हवाला दिया गया है। आदेश के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया था तथा दो दिवस का अवैतनिक दंड भी किया गया था।

सेवा समाप्ति के बाद कर्मचारी को कार्यालयीन अभिलेख, पहचान पत्र एवं अन्य सामग्री संबंधित अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए।

कार्यालयीन व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज

जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। एक ओर सीईओ की पारदर्शी कार्यप्रणाली और स्पष्ट निर्णय क्षमता की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से सक्रिय कुछ कर्मचारियों के कथित प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

सेवा समाप्ति के बाद हाजिरी भेजे जाने पर सवाल

सूत्रों के अनुसार मार्च में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास मुद्रिका सिंह के हस्ताक्षर से एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त की गई थी, लेकिन सितंबर माह में भी उसकी हाजिरी संबंधित कंपनी को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

यदि यह तथ्य दस्तावेजों से पुष्ट होता है तो सवाल उठता है कि सेवा से पृथक कर्मचारी की बाद के महीनों की हाजिरी किस आधार पर दर्ज हुई और क्या उसके नाम पर भुगतान भी किया गया? मामले में हाजिरी एवं भुगतान संबंधी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।

शेष ख़बर अगले अंक में

Post a Comment

और नया पुराने