शहडोल:‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजि

सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

शहडोल।  नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 स्थित बाणगंगा विराट मंदिर प्रांगण में 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे 2100 दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल श्रीमती अमिता चपरा , जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक  कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता चपरा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन हमें समाज में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों को जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, श्रीमती उर्मिला कटारे, श्रीमती सत्यभामा गुप्ता,  संतोष लोहानी,  भूपेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री  अमित मिश्रा सहित  राकेश सोनी,  मनोज सिंह आर्मो,  शक्ति लक्षकार,  रवींद्र वर्मा,  सौरभ गोले,  विनय केवट,  राकेश कनौजिया, सुरेश चतुर्वेदी, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी, नरेंद्र तिवारी,  प्रकाश नारायण शुक्ला, श्रीमती सुभद्रा सिंह एवं  सत्यकाम मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्व-सहायता समूहों की बहनों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। नगर पालिका परिषद के अधिकारी, इंजीनियर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाणगंगा विराट मंदिर प्रांगण में सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मनाया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के सभी 39 वार्डों में भी शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत जनहित, स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी।

नगर पालिका परिषद द्वारा ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत स्वच्छता, जनभागीदारी, जनसेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم