70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शहडोल संभाग की टीमें लेंगी भाग
शहडोल। 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग, शतरंज एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए शहडोल संभाग की चयनित टीमें आज ट्रेन से रवाना हुईं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक विभिन्न जिलों में किया जाएगा।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल में आयोजित होगी। इसी प्रकार शतरंज प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए सीहोर में तथा फुटबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग बालक के लिए छतरपुर में आयोजित की जाएगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन शालेय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संभाग की चयनित टीमों के साथ बॉक्सिंग के प्रमुख प्रबंधक सुनील कुमार साकेत एवं मुख्य कोच अंशुमान सिंह, शतरंज के प्रमुख प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा एवं मुख्य कोच नमन श्रीवास्तव तथा फुटबॉल के प्रमुख प्रबंधक राजेंद्र बैगा एवं कोच नरेश कुंडे और रहीम खान रवाना हुए।
संभागीय दल को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल अतुल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया भूपेंद्र कड़े, जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर तुलाराम आर्मो, सहायक संचालक खेल रईस अहमद, संभागीय खेल अधिकारी सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी रामरूद्र पटेल, शेख सलीम, खलील कुरैशी, जिला समन्वयक विवेक पांडे, जिला शतरंज संघ के सचिव मनीष सोनी एवं लक्ष्मण सोनी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

إرسال تعليق