शहडोल:थाना बुढार पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद

 

थाना बुढार पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना बुढार पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है।

  दिनांक 25.09.2026 को फरियादिया सुमन सोनकर पति स्व. बेटालाल सोनकर उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05, एसबीआई बैंक के पीछे, बुढार थाना बुढार की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

  प्रकरण में चोरी गए माल-मशरूका की पतासाजी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु थाना बुढार पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा संदेहियों एवं संभावित स्थानों पर पतासाजी करते हुए आरोपी नील सिंह पिता धन सिंह गोंड उम्र 18 वर्ष निवासी अलवार थाना करनपठार जिला अनूपपुर, हाल निवासी वार्ड क्र. 05 बुढार, एसबीआई बैंक के पीछे थाना बुढार जिला शहडोल को तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

  आरोपी से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर चोरी गए मशरूका में से 61,000 रुपये नगद एवं चांदी के सामान सहित कुल करीब 80,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 26.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका-  उक्त कार्यवाही में उप निरी.रजनीश तिवारी थाना बुढार के नेतृत्व में ,सउनि क्लेमेंट जोन, सउनि रविदास संत, प्र.आर.दशरथ प्रजापति, धर्मेन्द्र सिंह. आर, सुरजीत जाट,नरेन्द्र सिंह एवं आर. श्रीकांत गुप्ताकी सरीहनीय भूमिका रही

Post a Comment

और नया पुराने