शहडोल :स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा


स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

शहडोल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, वार्ड, प्रयोगशाला, साफ-सफाई सहित अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी जयसिंहनगर एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

    डॉ. राजेश मिश्रा ने बीएमओ को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 


Post a Comment

और नया पुराने