शहडोल :माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत दिया गया प्रषिक्षण

 माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत दिया गया प्रषिक्षण

शहडोल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माटी गणेशदृसिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत विकासखंड बुढ़ार के ग्राम पंचायत चन्नौड़ी में मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

  प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अन्य सामग्रियों के स्थान पर माटी के गणेश स्थापित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

   कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा गणेश उत्सव को प्रकृति के अनुकूल मनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने माटी के गणेश सिद्ध गणेश, हर घर गणेश का संकल्प लिया।उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक शहडोल, विवेक पांडेय,नवांकुर संस्था बजरंग ग्राम ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, मति मीनू जैन, हनीफ़,प्रस्फुटन समिति से अभिलाष चतुर्वेदी, दीपेश शर्मा,अखिलेश सिंह, बाबूलाल यादव,सुधीर मिश्रा,सागर तिवारी, मती रूही सहित नवांकुर सखी ग्राम वासी उपस्थित रहें कार्यक्रम के अंत में माटी के गणेश प्रतिमा बनाने में सहयोग करने वलों को सम्मानित भी किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने