शहडोल:पूर्व रंजिश को लेकर मारपीट एवं चाकूबाजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

 कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

पूर्व रंजिश को लेकर मारपीट एवं चाकूबाजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। शहडोल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, आपराधिक अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली शहडोल पुलिस द्वारा मारपीट एवं चाकूबाजी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 17.09.2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अदनान खान ने फरियादी हामिद रजा को फोन करके रेलवे ग्राउण्ड (थाना कोतवाली, शहडोल) बुलाया। वहाँ अदनान खान और उसके साथियों ने फरियादी से विवाद व मारपीट की। हमले के दौरान अदनान ने कांच की बोतल से फरियादी की पीठ पर वार किया तथा शमीम खान ने चाकू से फरियादी व उसके मित्र को चोंट पहुँचाई। जिसके बाद सभी आरोपी फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली शहडोल में बी.एन.एस. व आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:

1- शमीम अहमद उर्फ सोनू पिता नफीस अहमद, उम्र 21 वर्ष, निवासी नूरी मस्जिद के पीछे, पुरानी बस्ती शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)। 

2- अदनान अली पिता यूनुस अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 27, पुरानी बस्ती, दुर्गा मंदिर के पीछे, पीपल के पेड़ के पास, शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)।

3- अनुज सिंह तोमर पिता अनिल सिंह तोमर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रेलवे फाटक के पास, पुरानी बस्ती शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)।

4- अब्दुल रहमान उर्फ छोटा भईया पिता अब्दुल कदीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 39, पंचगांव रोड, पुरानी बस्ती शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)।

गिरफ्तारी उपरांत कोतवाली पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। 

सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सउनि. रूप सिंह, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, प्र.आर. आशाराम कुसवाहा, प्र.आर. लक्ष्मी पटेल एवं आर. विकास की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने