शहडोल : कलेक्टर रत्नाकर झा ने बरबसपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

 कलेक्टर रत्नाकर झा ने बरबसपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

अनूपपुर  कलेक्टर रत्नाकर झा ने बरबसपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र में संचालित ओपीडी, मरीजों की संख्या, आयुष्मान कार्ड की स्थिति, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री झा ने स्वास्थ्य केंद्र में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित स्वास्थ्य अमले को शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी सहित गंभीर बीमारियों से संबंधित मरीजों के चिन्हांकन, जांच एवं उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए ऐसे मरीजों की नियमित निगरानी एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए स्वास्थ्य अमला सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, बीएमओ,सीएचओ, एएनएम सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने