शहडोल:गोहपारू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से लोड वाहन जप्त

गोहपारू में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से लोड वाहन जप्त 



शहडोल। वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए, गोहपारू वन परिक्षेत्र के देवरी बीट अंतर्गत ग्राम देवरी नंबर-1 में रेत से लोड एक वाहन जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान वाहन चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में मौके पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात वनमंडल दक्षिण शहडोल की रात्रिगश्ती टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम अमर वर्मन, निवासी ग्राम लालपुर बताया। वाहन में रेत लोड पाई गई, लेकिन परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन विभाग ने नियमानुसार वाहन जप्त कर बुढ़ार स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। बाद में चालक ने वाहन का नंबर MP18GA4433 बताया।

यह कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक श्रीप्रकाश शुक्ला सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Post a Comment

और नया पुराने