अनूपपुर:सार्वजनिक स्थान पर बका लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

सार्वजनिक स्थान पर बका लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

अनूपपुर। अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सरई पुलिस ने ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का बका बरामद कर आयुध अधिनियम की धारा 25(B) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को बका दिखाकर डर-धमका रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील प्रसाद पनिका, निवासी ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 100 रुपये कीमत का लोहे का बका बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

कार्यवाही में चौकी प्रभारी मंगला दुबे के साथ ASI रामप्रसाद धुर्वे, HC 74 रामप्रसाद, HC 61 फूल सिंह श्याम, आरक्षक 376 अनुराग सिंह, आरक्षक 201 मनोज कुमार एवं आरक्षक 346 साहब सौर की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم